जिला शिक्षा विभाग की ओर से वीरवार को जिला स्तरीय स्कूल स्केटिंग खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ये प्रतियोगिता 16 से 18 नवंबर तक सेक्टर 20 के स्केटिंग रिंक पर करवाई गई। इस प्रतियोगिता में सिल्वर ऑक इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में भाग लेकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 11 वर्ष आयु वर्ग के लड़कों में शिवेन प्रथम, आचमन व प्रणीत ने द्वितीय, अर्श ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
11 वर्ष की आयु वर्ग लड़कियों में स्वास्तिक ने प्रथम स्थान, अंडर 14 में लड़कों में लक्ष्य ने प्रथम स्थान, समीर अरोड़ा ने द्वितीय, आदि मित्तल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 वर्षीय इनलाइन स्केटिंग में भी अरिहंत ने प्रथम स्थान, विवान सेठी ने द्वितीय स्थान, राघव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 वर्षीय लड़कियों में हिमांशी अग्रवाल ने प्रथम स्थान, मानवी जैन ने द्वितीय स्थान, रश्मि चौधरी ने तृतीय स्थान, अंडर 19 वर्षीय लड़कों में कुशल ढुल प्रथम, लोकेश गर्ग ने द्वितीय स्थान अंडर 19 वर्षीय लड़कियों में कृषिता अग्रवाल ने प्रथम स्थान, मातृका गर्ग ने द्वितीय स्थान प्राप्त करके अपने स्कूल का नाम जिला स्तर पर रोशन किया। सभी स्केटिंग खिलाड़ियों व उनके कोच मलकीत व संजय पीटी आई को बधाई दी।