फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जजपा नेता रहे संदीप गढ़ी को लिया दो दिन के पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। महिला एएसआई से दुष्कर्म के आरोपी जजपा नेता रहे संदीप गढ़ी को शनिवार को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया। इस दौरान उससे पूछताछ कर पुलिस मामले में साक्ष्य एकत्रित करेगी। इससे पहले आरोपी संदीप गढ़ी और उसके दोस्त को सीआईए पुलिस ने मुंबई से शुक्रवार को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

विदित हो कि महिला एएसआई की शिकायत पर शहर थाना में मामला दर्ज है, जिसमें पीड़िता ने बताया कि वह शादीशुदा है। किसी कारण से अपने पति से अलग रह रही है। 2016 में गढ़ी निवासी संदीप से उसकी मुलाकात हुई थी। उस दौरान आरोपी ने खुद को अविवाहित बताकर उससे शादी का प्रस्ताव रखा था। आरोप है कि झूठ बोल कर दोस्ती करने के बाद आरोपी ने जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद उसकी अश्लील फोटो खींच ली थी। आरोपी उसको ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने शिकायत पर इस संबंध में केस दर्ज किया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। उसकी मदद करने के आरोपी खुराना निवासी सुरेंद्र को न्यायालय ने जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें