फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुक नहीं रहीं लूट और चोरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल, कलायत। जिले में लूट व चोरी की बड़ी वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं। पुलिस हर घटना के बाद कड़ी सुरक्षा का दावा करती है लेकिन लगता है लुटेरे बेखौफ हो गए हैं। लगातार वारदातें अंजाम देकर पुलिस के लिए कड़ी चुनौती प्रस्तुत कर रहे हैं।
विज्ञापन

गत तीन मई को कलायत रेलवे रोड पर स्थित शेखर रेडिमेड कपड़े के शोरूम पर बदमाशों की फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने कड़ी सुरक्षा का दावा किया था लेकिन शुक्रवार देर रात पेट्रोल पंप पर लूट कर बदमाशों ने पुलिस को चुनौती पेश की है। बताया जा रहा है कि इन्हीं तीन युवकों ने जींद में भी वारदातों को अंजाम दिया है।
दूसरी ओर पुलिस इस बीच दिन और रात में दृश्यता दिवस मनाकर लोगों का सुरक्षा का भरोसा दे रही है लेकिन इसका असर ज्यादा दिखता नहीं। पिछले डेढ़ माह में कई घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें प्रमुख ये हैं :
विज्ञापन

26 अप्रैल : डेरा बाबा राजपुरी में 26 अप्रैल को महंत व सेवादार को बंधक बनाकर साढ़े आठ लाख रुपये व गांव कठवाड़ में 29 मार्च को बदमाशों ने 85 हजार रुपये व आभूषण लूटे थे।
27 अप्रैल : शाम करीब साढ़े चार बजे सिरटा रोड नजदीक ड्रेन कैथल के पास से मोटरसाइकिल चालक से तीन अज्ञात बदमाश 50 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। सिरटा निवासी रोहताश ने बताया कि अभी तक आरोपी नहीं पकड़े गए।
29 अप्रैल : कलायत के मुख्य बाजार के बाला पट्टी में एक मकान से चोर करीब 15 लाख रुपये का माल समेट ले गए। छत से दरवाजा तोड़कर घर में घुसे चोर 15 तोले सोना व 15 किलो चांदी के साथ एक लाख रुपये चुरा ले गए। घटना के समय मकान मालिक परिवार सहित धार्मिक यात्रा पर गया था।
03 मई : कलायत रेलवे रोड पर स्थित शेखर रेडिमेड कपड़े के शोरूम पर मंगलवार सुबह दो नकाबपोशों ने अचानक करीब फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। शोरूम संचालक शेखर शर्मा ने जवाबी फायर कर उन्हें खदेड़ने को मजबूर कर दिया। गनीमत रही फायरिंग में किसी की जान नहीं गई।
6 मई : चीका कस्बे के गांव डंडौता में बदमाशों ने धार्मिक डेरे को निशाना बनाते हुए दो लाख रुपये के साथ चांदी के सिक्के व महंत की गले की चेन सहित अन्य सामान छीनकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें