फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलायत में बरसाती पानी निकासी का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री कपिल मुनि राजकीय महिला कॉलेज में भारी जल भराव के कारण छात्राओं और स्टाफ के सामने आ रही भारी दिक्कतों को डीसी प्रदीप दहिया ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग को कॉलेज परिसर में जमा गंदे पानी की निकासी के निर्देश दिए हैं। इस पर जन स्वास्थ्य विभाग एसडीओ सुरेंद्र दलाल द्वारा शुक्रवार को इंदिरा कॉलोनी की गली में सामुदायिक केंद्र के पास पानी निकासी के उपकरणों की व्यवस्था की है। उपकरणों को सीवरेज मैनहॉल से जोडक़र पानी की निकासी की जा रही है। मौके पर ऑपरेटर जसवंत सिंह व रमेश कुमार को लगाया गया है। कर्मियों ने बताया कि सुबह 9 बजे शुरू की गई निकासी व्यवस्था से कॉलेज परिसर से जल स्तर कम हो रहा है।
विज्ञापन

कलायत उपमंडल नागरिक अस्पताल परिसर में जमा पानी निकासी के लिए भी कार्य जारी है। पंपों को सीवरेज से जोड़कर निकासी की जा रही है। एलटी जिले सिंह ने बताया कि एसएमओ के दिशा निर्देश पर अस्पताल परिसर में जमा गंदे पानी की निकासी शुरू की गई है।
नए सिरे से होगा कॉलेज की दीवार का निर्माण
राजकीय श्री कपिल मुनि महिला कॉलेज की पिछले माह बरसात में गिरी दीवार के मलबे हो हटाने का कार्य भी लोक निर्माण विभाग द्वारा शुरू किया गया है। दीवार का निर्माण कार्य भी अब नए सिरे से होगा।
विज्ञापन

तालाब का पानी घरों में घुसा, ग्रामीणों ने किया रोष प्रकट
पाई। गांव सिसमौर के ग्रामीणों ने तालाब का पानी घरों में घुसने के विरोध में प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया। ग्रामीण मांगे राम, पिरथी, महेंद्र, लखी जांगडा, छज्जु व पाला राम ने बताया कि ड्रेन की तरफ बने तालाब के गंदे पानी की निकासी का प्रबंध नहीं है। तालाब का पानी ओवरफ्लो रहता है। बरसात के दिनों में समस्या और गहरा गई है। लोगों को बीमारियां फैलने का डर सता रहा है। उन्होंने बताया कि इस बारे में वे अधिकारियों को भी अवगत करवा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। उन्होंने मांग की कि पानी की निकासी का उचित प्रबंध करवाया जाए।
गांव बिरथे बाहरी में खेतों में जमा पानी की निकासी न होने पर किसानों ने रोष जताया। किसानों ने कहा कि निकासी की जो व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई है, उससे पानी निकासी नहीं हो रही है। उनके खेतों में पानी ज्यों का त्यों भरा हुआ है। किसान ज्ञानचंद, गुरबचन, मोती राम, राजेंद्र सिंह, दर्शन, गुलजार, दीवार चंद व सिंद्र सिंह ने बताया कि खेतों में कई-कई फीट तक पानी होने से उन्हें फसलें खराब होने का डर है। किसानों ने मांग की कि निकासी की व्यवस्था करवाई जाए।
पेगा मार्ग का निर्माण कार्य अधर में रुकने से नागरिकों में रोष है। लोगों की मांग को देखते हुए मार्ग पर पत्थर बिछाने का कार्य राजौंद नगर के पास पहुंचाकर बंद कर दिया गया है। विक्की शर्मा, बलबीर सिंह, शाम सुंदर, भतेरी शर्मा, बबली रानी, शकुंतला देवी, जोगिंदर सिंह व सुखविंदर ने बताया कि इस मार्ग पर उनके घर व पशुओं के बाड़े हैं। बहुत से किसान अपने खेत में जाने के लिए प्रतिदिन इस मार्ग का प्रयोग करते हैं। इस मार्ग पर प्राचीन शिव, दुर्गा मंदिर, सामुदायिक केंद्र, जन स्वास्थ्य विभाग का ट्यूबवेल व श्मशान घाट है। मार्ग का निर्माण कार्य रुकने से लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें