फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्ले स्कूलों में नौनिहालों को शिक्षा देने के लिए तैयारियां शुरू

विज्ञापन
Preparations started to educate the children in play schools - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
महिला एवं बाल विकास विभाग ने जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में प्ले स्कूलों में नौनिहालों को शिक्षण-प्रशिक्षण देने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए विभाग की ओर से वर्करों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है कि प्ले स्कूलों में वे किस प्रकार बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा दे सकती हैं। हालांकि अभी कोरोना महामारी को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्र बंद हैं, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही केंद्र खोलने के संबंध में सरकार के निर्देश आते हैं, उसके साथ ही छोटे बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाने का कार्य आंगनबाड़ी वर्कर शुरू कर देंगी।
विज्ञापन

13 बैचों में चंदाना गेट स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में दिया जा रहा वर्करों को प्रशिक्षण-प्ले स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के लिए आंगनबाड़ी वर्करों को चंदाना गेट स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में प्रशिक्षित किया जा रहा है। सोमवार से प्रशिक्षण का कार्य शुरू हो गया है। वर्करों के 13 बैच बनाए गए हैं, जिनमें प्रत्येक बैच में 34 वर्करों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिले में बने कुल 1238 आंगनबाड़ी केंद्रों में इस समय 1270 वर्करों को लगाया गया है। इनमें से सभी वर्करों को पांच-पांच दिन तक प्रशिक्षण दिया जाना है।
प्रशिक्षण देने के लिए वर्करों को तीन समूहों में बांटा गया है। पहले समूह को प्रशिक्षण देने का कार्य शुक्रवार तक चलेगा। शनिवार और रविवार को अवकाश के बाद सोमवार से दूसरे समूह की वर्करों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी प्रकार उससे अगले सप्ताह तीसरे समूह का प्रशिक्षण कार्य होगा। पूरे जिले की वर्करों को यहीं पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रभारी अनिता नैन ने कहा कि प्रशिक्षण का कार्य जारी है। साथ ही सभी वर्करों को कहा गया है कि वे केंद्र में आने वाले बच्चों से संपर्क बनाए रखें। प्रशिक्षण का कार्य तीन सप्ताह में पूरा किया जाएगा। जैसे ही केंद्र खोलने के निर्देश आते हैं, उसके साथ ही छह साल तक के बच्चों को शिक्षा देने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें