फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारे में बिखरे खून के निशान बता रहे थे घटना की भयावहता

विज्ञापन
The traces of blood scattered in the gurudwara were telling the magnitude of the incident - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कारसेवा की प्रधानी को लेकर नीम साहब गुरुद्वारे में हुए खूनी संघर्ष की दास्तां घटना के बाद मौके पर बिखरे खून, चप्पलें, डंडे और अन्य सामान घटना की भयावहता की गवाही दे रहा था। घटना में एक सिख श्रद्धालु की मौत हो गई है और कई घायल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो करीब 25 राउंड फायरिंग हुई। जिसमें एक गोली तो एक कार को पूरी तरह से पार करते हुए पीछे की साइड से लगकर आगे शीशे से निकली हुई दिखीं।
विज्ञापन

दरअसल कार सेवा के प्रधान पद को लेकर गुरुद्वारे में बुधवार को एक पंचायत का आयोजन किया गया था। जिसमें गुरुद्वारे में ड्राइवर रहे बिट्टू को लोगों ने कार सेवा के लिए निर्धारित कमरे खाली करने के लिए कहा। ये कमरे गुरुद्वारे के मुख्य परिसर में काफी आगे जाकर सबसे अंतिम भवन में हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पहले कमरे के अंदर दोनों पक्षों की बातचीत हुई। इसके बाद अचानक कमरे में से गोली चलने की आवाज बाहर खड़े लोगों को सुनाई दी। सामने भारी संख्या में लोग खड़े थे। इस दौरान अंदर से भीड़ बाहर निकलीं, गोलियां चलने की आवाज सुनकर लोग जहां जो सहारा मिला, उसके पीछे छिप गए। एक व्यक्ति ने बताया कि वह कमरे के सामने खड़ी कार की ओट में छिप गया। एक गोली कार के बीच में से होते हुए ऊपर से जा निकली। यह गोली कार के पीछे की साइड से घुसी और सामने के शीशे से निकलीं। बाद में कार में हुआ पूरा सुराग व आगे शीशे का सुराग इस बात की पुष्टि करता हुआ दिखा। इसके अलावा घटनास्थल पर कमरे के बाहर, साइड में, आगे आकर खाली जगह में बिखरा पड़ा खून इस बात की गवाही दे रहा था कि यहां जिन लोगों को गोली लगी है, उनका काफी खून बहा है। या फिर किसी अन्य हथियार से जिन्हें चोट लगी है, गुरुद्वारे के गेट तक उनके खून से सनें पांव के निशान दिखाई दिए। सीआईए-1 व 2 सहित सीन ऑफ क्राइम की टीमों ने घंटा भर तक पूरी जगह की तलाशी ली तो वहां कमरे से भारी मात्रा में असलाह, डंडे व बाहर खड़ी कारों में से तलवार, लाठियां व अन्य हथियार बरामद किए। मौके पर मौजूद एक पक्ष के लोगों ने बताया कि यहां इतनी बड़ी वारदात की उम्मीद नहीं थी। लेकिन जो सामान यहां से निकला है और जिस तरह से फायरिंग हुई है, उसे देखकर लगता है कि हमलावरों ने पहले से ही पूरी तैयारी कर रखी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने करीब दो दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग किए जाने की बात कही है।
पुलिस ने घटना के बाद मौके पर पहुंच कर आरोपी पक्ष के दर्जन भर से अधिक लोगों को हिरासत में लिया और एक स्कूल बस में भरकर सीआईए में ले गई। इस दौरान बस में सवार मुख्य आरोपी का नाम लेकर लोग उसे ललकारते नजर आए।
विज्ञापन

गुरुद्वारे से मिली जानकारी के अनुसार फायरिंग का मुख्य आरोपी बिट्टू गुरुद्वारे में ही ड्राईवर है। तीन माह पहले कारसेवा प्रमुख बाबा गोपाल सिंह का देहांत हो गया। इसके बाद दिल्ली में कारसेवा मुख्यालय की ओर से आए आदेशानुसार पिहोवा से बाबा महेंद्र सिंह को कारसेवा प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी थी। जबकि ड्राइवर प्रमुख बनाने की मांग कर रहा था। इस मामले में उसे समझाने के लिए तीन पंचायतें हो चुकी थीं। बुधवार को भी इस मामले में चौथी पंचायत थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें