Praveen, Sahil and Raju got first place in wrestling
- फोटो : Kaithal
कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुढ़ा खेड़ा में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे बच्चों को सम्मानित किया गया। हसला के पूर्व प्रधान ईश्वर ढांडा ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बुढ़ा खेड़ा स्कूल के तीन खिलाड़ियों ने कुश्ती में 45 किलो भार वर्ग में प्रवीन शर्मा ने, 55 किलो भार वर्ग में साहिल व 65 किलो भार वर्ग में राजू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अब दिसंबर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में यह खिलाड़ी भाग लेंगे।
प्रधानाचार्य भीमसेन शर्मा ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान रामदिया, सुशील कुमार, रामपाल, सुरेंद्र पाडला, सारिका ढुल, राजीव मलिक, सुरेंद्र खुराना, राकेश बंसी लाल, लखविंदर सिंह, सुरेश कुमार, सैरण सिंह व प्रदीप कुमार मौजूद रहे।