फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारीरिक व्यायाम से मिलती है बीमारियों से लड़ने की क्षमता : प्रदीप दहिया

विज्ञापन
Physical exercise gives the ability to fight diseases: Pradeep Dahiya - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
उजाला सिग्नस सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में बने वेलनेस एंड योग सेंटर
विज्ञापन

का शुभारंभ डीसी प्रदीप दहिया ने किया। इस सेंटर में मरीजों को योग एवं मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए जानकारी दी जाएगी। डीसी प्रदीप दहिया ने सेंटर का निरीक्षण किया और साथ ही अस्पताल में विभिन्न तरह की सेवाओं की जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि शारीरिक व्यायाम से इंसान को बीमारियों से लड़ने की क्षमता मिलती है।
डीसी योग एवं वेलनेस सेंटर में उपलब्ध करवाई गई सेवाओं से प्रभावित दिखे और उनकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर के अंदर रोगों से लड़ने की अधिक क्षमता विकसित होती है। योग करने से हम निरोगी काया को पा सकते हैं। अगर व्यक्ति अपनी दिनचर्या में योग को अपनाने और अपनी सेहत का ध्यान रखेंगे तो बीमारी से बचेंगे। उन्होंने कहा कि योग करने से हमारी शारीरिक क्षमता में बढ़ोतरी होती है और तनाव से भी मुक्ति मिलती है। योगा से व्यक्ति का रक्त संचार सही रहता है, जिससे बहुत सी बीमारियों से बचा जा सकता है। कोरोना के समय में मानसिक स्वास्थ्य व मानसिक मजबूती ओर अधिक जरूरी है। उन्होंने आमजन से भी आह्वान किया कि वे प्रतिदिन योगाभ्यास करें, जिससे शारीरिक विकारों से छुटकारा मिल सकता है। योग हमें बोद्धिक स्तर पर भी सुदृढ़ बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उजाला सिग्नस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के यूनिट हेड डॉ. जसजीत सिंह ने डीसी प्रदीप दहिया का स्वागत करते हुए बनाए गए वेलनेस एंड योग केंद्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मरीजों की अच्छी सेहत के लिए इस केंद्र में फ्री सुविधा दी जाएगी। इतना ही नही अस्पताल के मरीजों के ठीक होने के बाद भी यह सुविधा फ्री में दी जाएगी, जोकि उनकी अच्छी सेहत के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में आयुष्मान भारत, हरियाणा गवर्नमेंट, बीएसएनएल, ईएसआई व अन्य पैनल की सभी सुविधाएं दी जाती है। इसके अलावा इस अस्पताल में हृदय संबंधी, आपातकालीन सेवाएं, सामान्य दवाएं, जर्नल सर्जरी, पेट संबंधी, दिमाग संबंधी बीमारियों व ऑपरेशन, हड्डियों व जोड़ों के ऑपरेशन, एंबुलेंस सेवा 24 घंटें, फिजियोथेरैपी, महिला रोग, आंख, नाक व कान संबंधी रोगों का विशेषज्ञों द्वारा इलाज किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें