फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उजड़ गया पेट्रोल पंप मालिक का परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को सेल्स मैनेजर और एक अन्य पर 35 लाख रुपये की वसूली का आरोप लगाकर आत्महत्या करने वाले पेट्रोल पंप मालिक के शव का पुलिस ने सोमवार को परिजनों को सौंप दिया। परिजनों में शोक की लहर लोगों का कहना है कि पेट्रोल पंप मालिक का परिवार उजड़ गया है।
विज्ञापन

खनौरी रोड स्थित सत्य फिलिंग स्टेशन मालिक अशोक कुमार ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। मरने से पहले एक सुसाइड नोट में मृतक ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के सेल्स मैनेजर सुनील चावला पर एक बलजीत नामक व्यक्ति के माध्यम से 35 लाख रुपये की अवैध वसूली का आरोप लगाया है। पुलिस ने देर रात को ही इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया था। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम की आवश्यक कार्रवाई निपटाते हुए शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, घटना के चलते हंसता खेलता परिवार उजड़ गया। अशोक गर्ग अपने पीछे एक 11 वर्षीय लड़का और 9 वर्षीय वर्षीय व पत्नी छोड़ गया। सुबह अस्पताल में भी परिजनों की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें