फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सर संजना को दिया 21 हजार रुपये नकद पुरस्कार

विज्ञापन
Boxer Sanjana was given a cash prize of Rs 21 thousand - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
इंडस पब्लिक स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा संजना ने बॉक्सिंग एशियाई चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल प्राप्त कर न केवल अपने स्कूल का बल्कि पूरे जिले का नाम गौरवान्वित किया। खिलाड़ी संजना, उसके अभिभावकों तथा उसके प्रशिक्षक वरिष्ठ कोच राजेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, विक्रम ढुल को इंडस स्कूल की ओर से सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्या तनु पूनिया ने इस उपलक्ष्य पर संजना और उसके अभिभावकों को बधाई दी गई। इंडस समिति के निर्देशक सुभाष श्योराण एवं प्रबंधक अभिषेक सहारन ने संजना को 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया एवं साथ ही उसे स्कूल स्पोर्ट्स कैप्टन की उपाधि से विभूषित किया गया। संजना के माता-पिता, दादी मां तथा प्रशिक्षकों को भी शॉल देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें