फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुआ के घर पर भोग से लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चीका पटियाला रोड पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक अपने साला के साथ बाइक पर जा रहा था। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामगढ़ मोहल्ला समाना(पटियाला) निवासी बीरा राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। 28 सितंबर को वह अपने जीजा साहना राम निवासी फतेहपुर जाटान नंगावा जिला फतेहगढ़ साहेब (पंजाब) की मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव लोहार माजरा चीका में अपनी बुआ के घर भोग पर गए हुए थे। मोटरसाइकिल जीजा साहना राम चला रहा था। इसके बाद जैसे ही वे पटियाला रोड चीका पर स्थित करुण धर्म कांटा के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक चालक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वे दोनों सड़क पर गिर गए। इस हादसे में उनके जीजा को गंभीर चोटें आई जिनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। इसके बाद यहां काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई। भीड़ का फायदा उठाकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें