सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को आईआईटी सहित अन्य संस्थानों में प्रवेश की तैयारी के लिए सुपर 100 बैच में शामिल होने का एक ओर अवसर विभाग ने दिया है। इसके तहत पोर्टल दोबारा खोला गया है और इस पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई है।
जिला शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि सुपर 100 बैच 2021-23 के लिए शिक्षा विभाग द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को दोबारा खोला गया है। अब विद्यार्थी 28 जुलाई तक बैच में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों से 10 वीं पास करने वाले या 11 वीं में पढ़ रहे विद्यार्थी नीट 2023 की तैयारी के लिए शुरू किए गए सुपर 100 बैच में शामिल हो सकते हैं। सुपर 100 कार्यक्रम में पंजीकरण हेतू विभाग की वेबसाइट पर भी लिंक उपलब्ध है। उपरोक्त लिंक पर वही विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन करवाएं, जिन्होंने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है।