फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक कोरोना संक्रमित मिला, सक्रिय केस हुए तीन

विज्ञापन
One corona found infected, three active cases - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
शनिवार को जिले में कोरोना का एक नया मामला आया। जिसके चलते अब एक्टिव केस तीन हो गए हैं। जिले में कोरोना लगभग समाप्ति की ओर है। इसके बावजूद भी सभी को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 11 हजार 211 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 865 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 96.9 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.5 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 3 प्रतिशत है। इस समय 3 कोरोना के एक्टिव केस हैं। जिले मेें अभी तक 3 लाख 82 हजार 908 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 3 लाख 13 हजार 81 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 69 हजार 827 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। स्टॉक में 12430 टीके हैं। जिसमें से 6340 कोविशील्ड तथा 6090 कोवॉक्सीन है।
गांव रताखेड़ा के गुरुद्वारा साहिब में एंटी क्राइम एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन द्वारा रक्तदान कैंप का आयोजन किया गया। रताखेड़ा कड़ाम के वरिष्ठ सदस्य मनजीत कोड़ा, डॉक्टर गुरदेव सिंह जोशन व ऋषि मदान की अध्यक्षता में कैंप का शुभारंभ किया गया। कैंप के मुख्य अतिथि किशोरी लाल डीएसपी गुहला, एसएचओ चीका, एसआई रामपाल अपने स्टाफ के साथ पहुंचे। कैंप में एंटी क्राइम एंटी करप्शन हरियाणा के चेयरमैन नीलम सिंगला ने विशेष तौर पर शिरकत की। शिविर में 65 नौजवानों ने रक्तदान किया। मनजीत सिंह करोड़ा, डॉक्टर गुरदेव जोसन, गुरमीत करोड़ा, ऋषि मदान, मोनी गुप्ता मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

अंबाला रोड स्थित सत्कार पैलेस में समाजसेवी राम प्रताप गुप्ता द्वारा 17वें निशुल्क टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। इसमें सिविल लाइन थाना के एसएचओ रमेश चंद्र ने बतौर मुख्य अतिथि रिबन काट कर कैंप का शुभारंभ किया। समाजसेवी राम प्रताप गुप्ता ने बताया कि आज के टीकाकरण कैंप में शहर वासियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और स्वेच्छा से टीके लगवाए। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से शहर के 31 वार्डों में टीकाकरण कैंप लगाना मुख्य लक्ष्य है। इस अवसर पर डॉ. कुशल, रजत, विशाल, उषा, सुदेश, विक्रम, अनिल, सुमन, रामभगत शर्मा, प्रवीण ढिल्लों, बलजीत पांचाल, मोहन लाल गुप्ता व गुरमेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें