फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीज पर बहन के घर कोथली देने जा रहे युवक की कार तालाब में गिरी, मौत

विज्ञापन
On Teej, the car of a young man who was going to give Kothli to sister's house fell in the pond, died - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
गांव पाई में शनिवार देर रात्रि एक कार असंतुलित होकर गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित तालाब में गिर गई। रात भर कार तालाब में पड़ी रही और चालक की कार में फंस कर मौत हो गई। यह युवक तीज पर अपनी बहन को कोथली देने के लिए दोस्त की कार से उसके घर जा रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से कार सहित व्यक्ति के शव को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात्रि पाई (बीरबल पट्टी) निवासी राकेश (32) कार में सवार होकर गांव पिलनी से अपने घर आ रहा था। जैसे ही गांव में पिलनी रोड स्थित तालाब के पास पहुंचा तो अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद उसने खुद को संभालने का प्रयास किया तो तब तक वह कार समेत तालाब में गिर गया। वह पूरी रात कार में ही पानी के अंदर पड़ा रहा।
रविवार सुबह सैर के लिए निकले लोगों ने कार को तालाब में देखा तो हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस व ग्रामीणों ने तालाब में गिरी कार को बाहर निकाला तो हादसे का खुलासा हुआ। कार में व्यक्ति का शव पड़ा था। ग्रामीणों ने मृतक को पहचान लिया और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया परिजनों को सौंप दिया। आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

चाचा राजवीर ने बताया कि राकेश दोस्त की कार मांगकर अपनी बहन की कोथली देने गया हुआ था। देर रात्रि जैसे ही वह गांव से थोड़ी ही दूरी के पास पहुंचा तो तालाब में कार गिरने से उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उसकी पत्नी का बीमारी के कारण पहले ही देहांत हो गया था। वह पिता का इकलौता बेटा था। परिवार में एक बेटा व एक बेटी और बुजुर्ग पिता हैं।
हादसे के बाद बड़ी तादाद में यहां लोग एकत्रित हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि ये प्रशासन की लापरवाही है। यहां सड़क पर गहरे गड्ढे हो रहे है। जिससे आए दिन वाहन चालक चोटिल हो चुके है। तालाबों की दीवार नहीं बनाई जा रही। लोगों ने तालाब की दीवार बनाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें