फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना का नया केस नहीं मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कोरोना को हराने में सफल हुआ है और अब जिले में कोरोना से काई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं है। यही स्थिति बनाए रखने के लिए सावधान रहने की आवश्यकता है। कोरोना को लेकर नियमों का पालन करते रहिए। ताकि भविष्य में कोई भी संक्रमण का मामला सामने नहीं आए। बुधवार को कोरोना संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है। डीसी प्रदीप दहिया ने लोगों से कोरोना से बचाव के लिए गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 11 हजार 236 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 890 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 96.92 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.29 प्रतिशत है और डेथ रेट 3.07 प्रतिशत है। जिले मेें अब तक 7 लाख 6 हजार 667 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है। इनमें से 5 लाख 54 हजार 979 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 1 लाख 51 हजार 698 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। बुधवार को 5 हजार 75 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। स्टॉक में कोविशील्ड 7510 तथा कोवॉक्सीन के 12930 टीके उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें