जिले में रविवार को कोरोना संक्रमित कोई नया मामला सामने नहीं आया है। इस समय सक्रिय तीन मामले बचे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में 11 हजार 212 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 865 मरीज ठीक हो चुके हैं।
जिले का रिकवरी रेट 96.9 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.5 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 3 प्रतिशत है।
जिले मेें अभी तक 3 लाख 84 हजार 352 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 3 लाख 13 हजार 443 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 70 हजार 909 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब स्टॉक के तौर पर 19720 टीके उपलब्ध हैं, जिसमें से 13670 कोविशील्ड तथा 6050 कोवॉक्सीन हैं।