फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने अशोक गुर्जर को सौंपा मांगों का ज्ञापन

विज्ञापन
25-कैथल। जिला अध्यक्ष को ज्ञापन देते हुए सफाई कर्मचारी। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
डोर-टू-डोर के सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर को मांग पत्र सौंपा। डोर-टू-डोर सफाई कर्मचारी के प्रधान अनुप सिंह, पंकज कुमार, राजेंद्र कुमार, जयप्रकाश, राकेश, बबीता, राखी, सुनीता, वीना, मीनू और प्रदीप कुमार ने कहा कि ठेकेदार द्वारा दिए गए कार्य के बिल की अदायगी करवाई जल्द की जाए। जब तक ठेकेदारों के बिल की अदायगी नहीं होगी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि सभी सफाई कर्मी इस ठेकेदार से सहमत है वह किसी अन्य ठेकेदार को सफाई को ठेका नहीं देने देंगे। कर्मचारियों ने यह भी कहा कि कुछ लोग इस ठेके को जानबूझकर रद्द करवाना चाहते हैं। इसी कारण बेवजह की अड़चनें लगाई जा रही हैं। पूरे शहर में कोरोना काल हो या सामान्य समय, वे बतौर सफाई कर्मचारी कड़ी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोग उनकी मेहनत का फल मिलने में अड़चन बने हुए हैं। इसीलिए उनकी मांग है कि ठेकेदार को तीन माह का भुगतान किया जाए, ताकि उन्हें उनका मानदेय मिल सके। दूसरी ओर ठेकेदार बलबीर ने इस अवसर पर कहा कि बारिश के कारण कचरे को अलग-अलग कर पाना संभव नहीं हो पा रहा है। बाकी सारा कार्य किया जा रहा है। अब जिला अध्यक्ष के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने शहर से कचरा उठान का काम सुचारु रूप से शुरू कर दिया है। इस अवसर पर नरेंद्र, रोहताश, राखी, रेशम, सीनु, प्रदीप कुमार, सुनीता, सैंसी राम, बबीता रानी और जोगी नौच मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, ईओ नगर परिषद रविंद्र कुहाड़ ने कहा कि रविवार को नगर परिषद के कर्मचारियों ने कई जगह से कचरा उठाया है। यदि ठेकेदार कचरा नहीं उठाता है तो नगर परिषद के कर्मचारी उठाएंगे। उसका टेंडर रद्द करने के लिए सरकार को लिखा गया था, जिसके लिए सरकार ने स्थानीय स्तर पर फैसला लेने को कहा है। वे कागजातों का अध्ययन करने के बाद टेंडर रद्द करने बारे फैसला लेंगे। ठेकेदार का जितना भुगतान बनता है, वह किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें