फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटे को मारी टक्कर, मां की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिकअप ने मां-बेटे को मारी टक्कर, मां की मौत
विज्ञापन

कैथल। यहां अमरगढ़ गामड़ी में न्यू करनाल रोड पर एक पिकअप चालक ने मां-बेटे को टक्कर मार दी। जिसमें मां को चोटें आने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शिव कॉलोनी निवासी सूरज ने बताया कि 22 जनवरी को वह अपनी मां सीता के साथ घर का सामान लेने के लिए मार्केट गया था। वह अपनी मां के साथ पैदल ही न्यू करनाल रोड अमरगढ़ गामड़ी गली नंबर 11 के सामने पहुंचा तो बिजली घर चौक की तरफ से आए एक पिकअप चालक ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी मां को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मां को गंभीर चोट आई। घटना के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। उसकी मां को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें