फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पांच कॉलेजों में 10 हजार से अधिक आवेदन

Sat, 08 Jul 2023 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। स्नातक कक्षाओं के लिए जिले के पांच कॉलेजों में आए 10 हजार से अधिक आवेदन आ चुके हैं। उधर, उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से पीजी कक्षाओं में प्रथम वर्ष के लिए दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके लिए सभी निजी व सरकारी महाविद्यालयों के प्राचार्य को पत्र भेज भेज दिया है।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार महाविद्यालय की ओर से कोर्स व सीट का ब्यौरा आठ से 10 जुलाई तक दिया जाएगा। दाखिले के लिए पोर्टल 11 से 24 जुलाई तक खुलेगा। विद्यार्थी 24 जुलाई तक पीजी कक्षाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन दस्तावेजों की जांच 13 से 25 जुलाई तक की जाएगी। पहली वरीयता सूची 28 जुलाई का जारी की जाएगी। वरीयता सूची में नाम आने पर विद्यार्थी 29 से 31 जुलाई तक फीस जमा करा सकेंगे। ओवल काउंसलिंग के लिए पोर्टल दो अगस्त को खोला जाएगा।

उधर, जिले के पांच महाविद्यालयों में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए शुक्रवार तक 10 हजार से अधिक आवेदन आए हैं।

शिक्षा निदेशालय ने अब आवेदन की तिथि का बढ़ा दिया है। विद्यार्थी अब 10 जुलाई तक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं और 12 जुलाई को पहली वरीयता सूची जारी होगी। अब तक आरकेएसडी कॉलेज में 4501, इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय में 1935, राजकीय महिला कॉलेज चीका 538, डीएवी कॉलेज चीका में 1002 व राजकीय कॉलेज कैथल में 2045 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन


आरकेएसडी काॅलेज में जारी स्नातक प्रथम वर्ष की तीनों संकायों के विभिन्न 15 कोर्स की निर्धारित 2170 सीटों के लिए अंतिम तिथि को अंतिम समय तक 4501 आवेदन प्राप्त हो चुके थे। काॅलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. राजबीर पाराशर ने इस अवसर पर हेल्प डेस्क पर पहुंच कर समिति के सदस्यों को शाबाशी दी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के मद्देनजर हुए बदलावों के कारण कम आवेदन की आशंका को देखते हुए हेल्प डेस्क का गठन करके अभ्यार्थियों को जागरूक करने की विशेष हिदायतें दी गई थी।

इस दौरान लगभग 600 अभ्यार्थियों ने काॅलेज प्रांगण का दौरा किया एवं आवेदन संबंधित जानकारी जुटाई। डॉ. अशोक अत्रि के संयोजन में डॉ. आरपी मौन, डॉ सुशील गुप्ता, डॉ सुरूची शर्मा, डॉ. विशाल आनंद, डॉ. कपिल जैन, प्रो. अंजलि कुर्रा, डॉ श्वेता गर्ग, प्रो अंकित गर्ग एवं प्रो मनिका गुप्ता ने अभ्यार्थियों की दाखिला संबंधित जिज्ञासाओं को शांत किया।
विज्ञापन








अब तक प्राप्त आवेदन-



कक्षा सीटें आवेदन







बीए 560 2893







बीएससी लाइफ साइंस







एडेड 80 207







स्वपोषित 80 57







बीएससी फिजिकल साइंस







एडेड 140 355







स्वपोषित 120 149







बीकाॅम एडिड 160 458







स्वपोषित 80 172







बीसीए स्वपोषित 70 379







बीबीए स्वपोषित 70 200







बी वोकेशनल स्वपोषित 30 21







कुल सीटें 1390







सांयकालिन सत्र सीटें आवेदन







बीए स्वपोषित 380 326







बीकाॅम स्वपोषित 220 116







बीकाॅम आनर्स् स्वपोषित 60 93







बीकाॅम टैक्स स्वपोषित 60 9







बीकाम इंश्योरेंस स्वपोषित 60 8







कुल सीटें 780







इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय-



बीए 400 1087







बीए स्वपोषित 160 140



बीकाॅम 180 260







बीसीए 40 97



बैचलर लाइफ साइंस 60 104







बीएएमसी 40 05



बैचलर फिजिकल साइंस 240 180







सांयकालिन सत्र-



बीए स्वपोषित 240 30







बीकाॅम स्वपोषित 160 32



कुल 1935
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें