फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमए हिंदी में ममता ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हासिल किया प्रथम स्थान

विज्ञापन
Mamta secured first position in MA Hindi in Kurukshetra University - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
आरकेएसडी पीजी कॉलेज की एमए हिंदी की छात्रा ममता ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से जारी परीक्षा परिणाम में विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

प्रथम सेमेस्टर में छात्रा ने 461/500 अंक प्राप्त किए। इसके अलावा छात्रा टींकू ने इस सेमेस्टर में 458/500 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान साकेत मंगल एडवोकेट ने इस उपलब्धि के लिए ममता को 3100 एवं टींकू को 2100 रुपये सम्मान राशि देने की घोषणा की। कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. संजय गोयल, विभागाध्यक्ष डॉ. आरपी मौन, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. ओमप्रकाश सैनी एवं डॉ. विजेंद्र कुमार ने छात्राओं का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. शरद गौड़ व प्रो. संजीव भी मौजूद थे।
स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया में आवेदन के केवल दो दिन बचे
कैथल। प्राचार्य ने बताया कि स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिला प्रक्रिया के केवल दो दिन शेष हैं। विद्यार्थी 17 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पीजी कॉलेज में अंग्रेजी, हिंदी, राजनीति शास्त्र, गणित एवं सांध्यकालीन सत्र में एमकॉम, एमए अर्थशास्त्र व एमए अंग्रेजी की स्नातकोत्तर कक्षाएं हैं। इसके अलावा पीजीडीसीए का डिप्लोमा भी करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें