koee korona sankramit kes nahin aaya
- फोटो : Kaithal
जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है। जिले में दो एक्टिव केस हैं। आमजन को कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार की ओर से जारी कोविड-19 की हिदायतों की निरंतर पालना करें।
डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि जिले में 11 हजार 238 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 890 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 96.92 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.27 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 3.07 प्रतिशत है। होम आईसोलेशन में रह रहे कुल 9505 व्यक्तियों में से 9505 ठीक हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिले मेें अब तक 7 लाख 27 हजार 465 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 5 लाख 68 हजार 747 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 1 लाख 58 हजार 718 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। रविवार को 3173 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। अब स्टॉक में कोविशील्ड 21970 तथा कोवॉक्सीन 10140 उपलब्ध हैं।