फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलावती सर्वसम्मति से चुनी गई पैक्स चेयरपर्सन

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। कलायत स्थित दी कुराड़ पैक्स की शुक्रवार को पीठासीन अधिकारी शमशेर सिंगवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें पैक्स प्रबंधक समिति के 10 सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से कलावती कुराड़ को पैक्स चेयरपर्सन चुन लिया गया। वहीं वाइस चेयरमैन की जिम्मेदारी सुभाष ढूंढवा को दी गई। चुनावी प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए पीठासीन अधिकारी पैक्स प्रबंधक सुभाष चंद, जगबीर दुब्बल व लिपिक शिव प्रसन्न मौजूद रहे। इस मौके पर सुभाष चंद ढूंढवा, बलवंत सिंह, गुरमेल सिंह, राजेश कुमार, जोगेंद्र सिंह, देवी दयाल, अजमेर सिंह, खजांची व जीतकौर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वर्ष 2018 से प्रबंधक कमेटी के सदस्यों का आम चुनाव होना था। विभिन्न कारणों के चलते यह चुनाव सिरे नहीं चढ़ पाया। आखिरकार चुनावी शंखनाद हुआ और 24 दिसंबर 2021 को पैक्स प्रबंध कमेटी के 10 सदस्य चुन गए। इसके उपरांत सभी की नजरें पैक्स प्रबंधक समिति के प्रधान और उप प्रधान पद पर रही। चुने हुए पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें