फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर-100 में कैथल के विद्यार्थियों ने प्रदेश भर में हासिल किया दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
दो सप्ताह पहले हुई सुपर-100 परीक्षा में कैथल के विद्यार्थियों ने झंडा गाड़ा है। पूरे प्रदेश में कैथल के विद्यार्थियों ने दूसरा स्थान हासिल किया। यह परीक्षा सरकारी स्कूल के बच्चों को विशेष कोचिंग देने के लिए चयन हेतु ली जाती है। चयनित हुए विद्यार्थियों को एआईआईटी और जेईई जैसी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। चयनित विद्यार्थियों को पंचकूला, करनाल, रेवाड़ी और गुरुग्राम में कोचिंग दी जाती है। गत 9 अगस्त को जाखौली अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सुपर 100 योजना के तहत परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में जिले में 211 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। जिसमें 86 विद्यार्थी इस परीक्षा में पास हुए हैं।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि सुपर 100 परीक्षा को 86 विद्यार्थियों ने पास कर लिया है। परीक्षा में 10वीं के 213 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। अब पास हुए इन विद्यार्थियों को विभाग द्वारा नीट और जेईई की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें