फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब जूनियर राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में कैथल के खिलाडिय़ों ने जीते चार पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। झारखंड के धनबाद में 27 से 29 मार्च तक आयोजित सब जूनियर राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने चार पदक जीते। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कैथल के चार में से तीन खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त किया। इससे जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों के साथ गए डीपीई संदीप कुमार ने बताया कि चारों खिलाड़ियों ने फरवरी में भिवानी में हुई राज्यस्तरीय कुराश स्पर्धा में पदक हासिल किए थे। उसके बाद ही खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तरीय सब जूनियर कुराश प्रतियोगिता के लिए हुआ। चारों खिलाड़ियों ने पहली बार प्रतियोगिता में भाग लिया था। खिलाड़ियों ने पदक लाकर जिले का नाम रोशन किया है। गामड़ी निवासी दिशा ने 28 किलो भार वर्ग में फाइनल में दिल्ली को हराकर स्वर्ण पदक जीता। अर्जुन नगर निवासी प्राची ने 32 किलो भार वर्ग में यूपी के खिलाड़ी को हराकर रजत, ऋषि नगर निवासी अरमान ने 30 किलो भार वर्ग में पंजाब और बिहार के खिलाड़ी को हराकर रजत प्राप्त किया। 52 किलो से अधिक भार वर्ग में मनप्रीत पंजाब और यूपी को हराकर फाइनल में पहुंचीं। हालांकि फाइनल में दिल्ली से हारने के कारण उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
सभी खिलाड़ी सर छोटू राम इनडोर स्टेडियम में जूडो कोच सपना के पास जूडो नर्सरी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। कुराश का प्रशिक्षण संदीप कुमार डीपीई से ले रहे हैं। चारों खिलाड़ियों ने लगभग चार वर्ष पूर्व जूडो कोच जोगिंदर के पास खेलना शुरू किया और जीत का श्रेय अपने प्रशिक्षकों और माता-पिता को दिया। कहा कि वे उन्हें हमेशा अच्छा खेलने के लिए प्रेरित करते हैं। जिला कुराश संघ के प्रधान किरपाल सिंह व मनोज कुमार ने खिलाड़ियों और उनके कोच को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों का कैथल पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा। प्रशिक्षण केंद्र पर कुराश के अच्छे खिलाड़ी तैयार किए जा रहे हैं। खिलाड़ियों की जीत पर जिला खेल अधिकारी सुधा भसीन, हरियाणा ओलंपिक संघ के कार्यकारिणी सदस्य राज कमल ढांडा, आंबेडकर ट्रस्ट के प्रधान अनिल कुमार, विभाग के डिप्टी सुरेंद्र, प्रशिक्षक गुरमीत सिंह, राजेश कुमार, शैलेश कुमार, अमरजीत सिंह, विजय चौहान, प्रशांत राय, इंदिरा, मुकेश और रीटा ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें