फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज चलेगी जींद-कुरुक्षेत्र रेल, यात्रियों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। उत्तर रेलवे की ओर से रविवार को जींद-कुरुक्षेत्र रेल चलाई जाएगी। यह रेल कोरोना महामारी के कारण लगभग डेढ़ साल से बंद पड़ी थी। विभाग ने अब इस ट्रेन को नंबर बदलकर चलाने का फैसला लिया है। रविवार की सुबह 10 बजे यह ट्रेन पहुंचेगी। इस ट्रेन के चलने से गीता महोत्सव में जाने वाले यात्रियों को भी सहूलियत होगा। जो यात्री गीता महोत्सव में जाएंगे, वे दिनभर गीता महोत्सव का आनंद लेकर शाम को ट्रेन से ही वापस कैथल पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

डेढ़ साल बाद चल रही कुरुक्षेत्र-जींद रूट पर अब इस ट्रेन में सफर करना भी महंगा हो गया है। अब इस ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक किराया अदा करना होगा। रेलवे ने ट्रेन के संचालन करने के साथ यहां पर किराया भी बढ़ा दिया है। जहां पर पहले कुरुक्षेत्र जाने के लिए यात्री को 15 रुपये में टिकट मिलती थी। अब उन्हें इस टिकट के लिए 30 रुपये देने होंगे।
कैथल के टिकट इंचार्ज विनोद कुमार रेलवे ने बताया कि लगभग डेढ़ साल बाद जींद-कुरुक्षेत्र रेल रविवार से चलेगी। यह रेल सभी स्टेशनों पर रुकेगी। परंतु रेलवे के नियमों के अनुसार इस ट्रेन पर पहले की अपेक्षा अधिक किराया देना होगा। किराये में 20 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये देना होगा किराया-
स्टेशन(कैथल से) पहले अब (रुपयों में)
जींद 25 45
कुरुक्षेत्र 20 30
उचाना 15 35
नरवाना 15 30
कलायत 10 30
टीक 10 30
पिहोवा रोड 15 30
पिंडारसी 20 30
थानेसर 20 30
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें