फोटो संख्या-08
कैथल शहर में भी रहेगी गीता जयंती की धूम
एक सप्ताह तक करवाए जाएंगे कार्यक्रम, कुरुक्षेत्र गीता जयंती समारोह का भी करवाया जाएगा भ्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति की ओर से आयोजित होने वाले गीता जयंती उत्सव को लेकर बैठक श्री कृष्ण कृपा मंदिर लाल पर हुई। इसमें गीता जयंती पर सप्ताह भर चलने वाले विविध कार्यक्रमों के आयोजन पर चर्चा की गई।
प्रधान सुजीत कपूर ने बताया कि गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा निर्देशित गीता जयंती सप्ताह में आयोजित की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी दी जा रही है। इस महोत्सव को भव्य रूप से मनाने के लिए समिति के सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। महासचिव सोनू वर्मा ने बताया कि कैथल शहर में गीता जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी। महासचिव सोनू वर्मा ने कहा कि 8 दिसंबर को सामूहिक यज्ञ कोविड पीड़ित परिवारों के लिए और भविष्य में कोविड से सुरक्षा के लिए किया जाएगा। 9 दिसंबर को श्री कृष्ण कृपा मंदिर, लाल पो पर एक रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। 10 दिसंबर को महिलाओं में गीता के प्रति जागरूकता हो, इसके लिए कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महिलाओं को बस द्वारा ले जाएगा। 11 दिसंबर को युवाओं के लिए गीता की उपयोगिता समझाते हुए कुरुक्षेत्र ले जाया जाएगा। 12 दिसंबर को जिला कारागार कैथल में कैदियों के साथ मिलकर गीता पाठ व हवन किया जएगा। 13 दिसंबर को स्कूल में बच्चों के साथ संपूर्ण गीता पाठ किया जाएगा और 14 दिसंबर को शहर में गीता जी की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। संगठन सचिव सुषम कपूर ने सभी शहर वासियों से गीता जयंती के उपलक्ष्य में किए जा रहे कार्यक्रमो में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता प्रधान सुजीत कपूर ने की।इस अवसर पर महासचिव सोनू वर्मा, अधिवक्ता दिनेश पाठक, प्रवीण चावला, अश्वनी खुराना, आजय भंजाना, रिंकू टुटेजा, सन्नी अमित चुघ, पारस गाबा, सुनील खुराना, गुलशन पपरेजा, हरीश अदलखा मौजूद रहे।