इलेक्ट्रिक दाह संस्कार करने की मशीन का सामान चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। चोर शिव वाटिका में बनाए गए इलेक्ट्रिक शवदाह गृह की मशीन के उपकरण चोरी कर ले गए। हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत ने इस मशीन का शुभारंभ किया था। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया है।
नगर परिषद के जेई सोमवीर ने बताया कि चोर 15 नवंबर को श्मशान में रखी दाह संस्कार की मशीन का सामान चोरी कर ले गए। जिससे करीब 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।