फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी विभागों में लगाएं कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले के सभी सरकारी विभागों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने ऑनलाइन वीसी में ये निर्देश दिए। इसके बाद डीसी ने बताया कि कई विभागों में पहले से ही सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जहां नहीं हैं, वहां के लिए ऑनलाइन बिड लगाई गई है। संबंधित अधिकारी जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरे लगवाएं।
विज्ञापन

लघु सचिवालय में ऑनलाइन वीसी के बाद डीसी ने जिले के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग, हरियाणा रोडवेज सहित कई संबंधित विभागों में कैमरों की व्यवस्था है। इतना ही नहीं प्राइवेट स्तर पर भी संस्थाओं में कैमरे लगे हुए हैं। लोगों को कैमरे लगाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। बैठक में उपस्थित जिला पुलिस कप्तान मकसूद अहमद ने बताया कि सभी संबंधित थानों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था है और प्राइवेट संस्थानों में करीब चार हजार कैमरे लगे हुए हैं। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि समय-समय पर सीसीटीवी कैमरे से संबंधित समीक्षा भी करते रहे। इस मौके पर सीटीएम गुलजार अहमद, डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह, डीआईओ दीपक खुराना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें