कैथल। सिपाही भर्ती परीक्षा में खुद के स्थान पर सीटर बैठाकर परीक्षा दिलवाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वीरवार को न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी से व्यापक पूछताछ के लिए न्यायालय से एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल हुआ है।
एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव टीम ने सिपाही भर्ती परीक्षा में खुद के स्थान पर सीटर बैठाने वाले जिला जींद के धमतान साहिब निवासी गोपाल को बस अड्डा धमतान से गिरफ्तार कर किया है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि वांछित आरोपी अलिपुरा निवासी प्रवीण उर्फ बिल्ला ने उसे उत्तर प्रदेश के सराय प्रयाग निवासी अश्वनी प्रताप सिंह से मिलवाया था। अश्वनी प्रताप सिंह ने उसका हरियाणा सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर दिलवाया था।
बता दें कि छात्तर निवासी आरोपी संजय व संदीप, जामनी निवासी अशोक, सराय प्रयाग उत्तर प्रदेश निवासी राहुल उर्फ सुमित व अश्वनी प्रताप सिंह, बेलरखा निवासी रविंद्र उर्फ रब्बी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य वांछित आरोपी प्रवीण उर्फ बिल्ला निवासी अलीपुरा की तलाश की जा रही है।