Illegal construction work demolished in Guhla
- फोटो : Kaithal
जिला नगर योजनाकार कार्यालय की टीम द्वारा ड्यूटी मजिस्ट्रेट प्रदीप चौधरी की मौजूदगी में गुहला चीका नगरीय क्षेत्र की संपदा गांव चीका में पुलिस स्टेशन के पीछे तीन एकड़ भूमि में पनप रही अवैध कॉलानी में निर्मित 4 मिट्टी व एक डब्ल्यूबीएम सड़क तथा तीन डीपीसी तोड़ी गई।
डीटीपी अनिल नरवाल ने बताया कि बिना विभागीय अनुमति के गुहला चीका नगरीय क्षेत्र की संपदा गांव चीका में पुलिस स्टेशन के पीछे तीन एकड़ भूमि में पनप रही अवैध कॉलानी में निर्मित 4 मिट्टी व एक डब्ल्यूबीएम सड़क तथा तीन डीपीसी बनाकर अवैध कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था, जिसके उपरांत विभाग द्वारा भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों को एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी करके कॉलोनी विकसित करने के लिए जरूरी अनुमति प्राप्त करने वाले आदेश दिए गए थे, परंतु भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा न तो मौके पर बनाई जा रही अवैध कालोनी का निर्माण रोका और न ही विभाग से किसी प्रकार की अनुमति ली। अवैध कालोनी विकसित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है।
जिला नगर योजनाकार अनिल कुमार नरवाल ने बताया कि आम लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है कि वह सस्ते प्लाट के चक्कर में प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में न आए और न ही अवैध कालोनियों में प्लाट खरीदें।