Illegal colonies demolished by JCB
- फोटो : Kaithal
शुक्रवार को अर्बन एरिया कैथल में पट्टी कायस्थ सेठ भगत सिंह कॉलोनी के पीछे व ग्योंग रोड पर 11 एकड़ में विकसित हो रही दो अवैध कॉलोनियों में जिला प्रशासन की मदद से कार्रवाई अमल में लाते जेसीबी से अवैध निर्माण ढहाया गया।
डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि भगत सिंह कॉलोनी के पीछे 3 एकड़ में पनप रही अवैध कॉलोनी में बनी मिट्टी की सड़कें, चार डीपीसी, सीवरेज के शुरुआती चरण में पीले पंजे की मदद से तोड़ दिया गया। इसके उपरांत जिला नगर योजनाकार कार्यालय की टीम ग्योंग रोड पर 8 एकड़ में विकसित हो रही अवैध कालोनी में पहुंची। इस कॉलोनी में बिजली विभाग के कर्मचारियों की सहायता से बिजली कनेक्शनों को भी काटा गया तथा अवैध कॉलोनी में बिजली के 15 पोलों को भी जेसीबी से गिराया गया। 10 प्लाटों में बनी डीपीसी तोड़ी गई। दो रिहायशी मकानों की चारदीवारी व मिट्टी से बनी सभी सड़कों को उखाड़ गया। इस कार्रवाई के लिए तहसीलदार सुदेश मेहरा बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात रही। जिला नगर योजनाकार अनिल कुमार ने बताया कि कैथल में ग्योंग रोड व भगत सिंह कॉलोनी में अवैध कॉलोनी निर्मित करने का मामला सामने आया था। जिस पर यह कार्रवाई की गई है।