Dial 112 took the injured to the hospital in 10 minutes by car
- फोटो : Kaithal
हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर सडक़ हादसे में घायल स्कूटी चालक को डायल 112 स्टाफ सदस्यों ने 10 मिनट में उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को ईआरवी गाड़ी नंबर 400 को एनआईआईएलएम यूनिवर्सिटी के पास एक बस व स्कूटी की टक्कर में स्कूटी चालक चोटिल होने की सूचना मिली थी। इसके बाद ईआरवी गाड़ी चालक स्टाफ सदस्यों सहित मौके पर पहुंचा। टीम ने घायल व्यक्ति को उपचार के लिए 10 मिनट में जिला अस्पताल पहुंचाया। एसपी ने बताया कि डायल 112 सार्वजनिक सुरक्षा के उद्देश्य से हरियाणा की एक राज्यव्यापी आपातकालीन प्रबंधन प्रणाली है, इसका मुख्य उद्देश्य नेतृत्व नवाचार, पुलिस कौशल और प्रौद्योगिकी को समन्वित करके त्वरित 24 घंटे और पूर्ण आपातकालीन प्रतिक्रिया और निराकरण प्रदान करना है।