फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के सीने में घोंपा बर्फ तोड़ने वाला सुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव गुहणा में दो पक्षों के हुए आपसी विवाद में एक युवक पर बर्फ तोड़ने वाले सूए से हमला कर घायल कर दिया। आरोपी युवक की छाती में सुआ घोंपकर भाग गए। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव गुहणा निवासी अनिल (22) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार दिन पहले उसके चाचा वेद प्रकाश का गांव के ही सुखविंद्र उर्फ फनु के साथ पशुओं को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़े में सुखविंद्र ने उसके चाचा पर लाठी से वार किया। इसके बाद उसने बीच बचाव किया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी दे चला गया। सोमवार को वह गांव के छोटा नामक व्यक्ति खेत में दवाई का छिड़काव करने के लिए अपने दोस्त विशाल के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे।
वे सजूमा रोड पर सूबे सिंह से काम के बारे में बातचीत कर रहे थे। इसके बाद गांव सजूमा की ओर से मंदीप व सुखविंद्र मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए। इसके बाद मंदीप ने उसे पकड़ लिया। विशाल बचाव के मारे यहां से सूबे सिंह के घर की तरफ दौड़ा। आरोपी सुखविंद्र ने हाथ में लिए बर्फ के सूए से अनिल की छाती व दाहिनी बाजू पर वार किया। पीड़ित ने शोर मचाया तो आस-पड़ोस के लोगों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उस पर जान से मारने की नियत से हमला किया है। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर मंदीप व सुखविंद्र के खिलाफ अधिनियम 307 सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें