फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरी के संदेह में पकड़कर थर्ड डिग्री दी...

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हुजूर...! बाइक चोरी के संदेह में पुलिस की सीआईए टीम ने मुझे दो दिन तक अवैध ढंग से हिरासत में रखा। इस दौरान बर्बरता से प्रताड़ित किया गया। नाखून खींच लिए गए और पैरों के तलवों पर लाठी से पीटकर थर्ड डिग्री टॉर्चर दिया गया। उच्चाधिकारियों से भी गुहार लगाई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। भुक्तभोगी की यह पीड़ा वीरवार को जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में जनसुनवाई कर रहे परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के सामने आई तो वह हैरान हो गए। बाकल गांव निवासी बलिहार सिंह ने मंत्री से शिकायत करते हुए प्रकरण की जांच विजिलेंस से कराने की मांग की। इस पर मंत्री ने जांच का आदेश जारी कर दिया। इस दौरान 14 शिकायतें आईं जिनमें से पांच का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक वीरवार को परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित सभागार में हुई। इसमें लोगों ने अपनी समस्याएं भी मंत्री के सामने रखी। मंडी टाउनशिप पूंडरी निवासी प्रेमचंद ने प्लाट को लेकर हुडा से संबंधित शिकायत दी। मंत्री ने कार्रवाई का निर्देश दिया। एक अन्य शिकायत में गुहला-चीका निवासी प्रेमचंद ने वार्ड नंबर सात चीका में तीन मरले के प्लाट की रिफंड राशि न मिलने की बात कही। मंत्री ने अधिकारियों को तुरंत समाधान का निर्देश दिया और मामले को लंबित रखा। पिलनी निवासी राजकुमार ने सरकार द्वारा दिए गए सौ-सौ गज के प्लाट में बिजली का टॉवर होने की शिकायत की। इस पर मंत्री ने उसे दोबारा प्लाट देकर रजिस्टरी करवाने का निर्देश दिया। चंदाना गेट निवासी बतहेरी देवी ने सात अगस्त 2021 से उसके बेटे अविकेश के लापता होने की शिकायत की। मंत्री ने इस मामले में एसपी को 10 दिन में कार्रवाई का निर्देश दिया। अगली शिकायत में निसिंग निवासी ईश्वर दयाल ने बताया कि सजूमा में उनकी पुरानी जायदाद थी, जिसे उसके भाइयों ने पिता को बहला-फुसलाकर किसी अन्य को बेच दी। उसे पैत्रिक जयदाद का हिस्सा दिलाया जाए। मंत्री ने इस मामले में एसपी को न्याय दिलवाने का निर्देश दिया।
गांधी नगर निवासी संजय बंसल ने अपनी शिकायत में कहा कि उसकी ताई चमेली देवी की जमीन पर कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं। मंत्री ने एसडीएम से अगली बैठक में रिपोर्ट देने को कहा। पाई निवासी सुभाष चंद्र ने कौशल विकास योजना में धोखाधड़ी की शिकायत दी। मंत्री ने एसपी को मामले की जांच का निर्देश दिया। कैलरम निवासी दलबीर सिंह की जमीन संबंधी शिकायत का तुरंत निपटारा कर दिया गया। फतेहपुर निवासी त्रिलोक ने जेई और एसडीओ पर ठीक ढंग से खेत में पाइपलाइन योजना का लाभ न देने का आरोप लगाया। मंत्री ने उसकी शिकायत का तुरंत निपटान कराया। दुब्बल गांव निवासी पूर्व सैनिक मांगे राम ने शिकायत दी कि कुछ मनबढ़ों ने उसकी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से नींव उखाड़ दी। मंत्री ने डीसी को शिकायत देकर कार्रवाई का निर्देश दिया। राजौंद निवासी अविनाश ने शामलात भूमि से जुड़ी शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें