फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Technology: गृहस्वामी को इंग्लैंड में मिल गई भारत के घर में चोरी की सूचना, बंद पड़ा था मकान

Sun, 06 Mar 2022 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

घर में लगे सेंसर और अलॉर्म से मकान मालिक को जानकारी मिल गई। गांव कक्योर माजरा की घटना है। अलॉर्म व सेंसर इंग्लैंड में बैठे बूटा सिंह के मोबाइल से ऑनलाइन जुड़े हैं।
विज्ञापन
सीसीटीवी में दिखाई दिए संदिग्ध। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कैथल के गांव कक्योर माजरा में एक बेटा अपने माता-पिता को भी 24 जनवरी को इंग्लैंड ले गया। इसके कारण उनका घर बंद पड़ा था। चोरों ने खाली पड़े घर में चोरी की, जिसमें सफल तो हो गए, लेकिन उनके घर में घुसने की सूचना इंग्लैंड में बैठे बेटे के पास पहुंच गई। उसने अपने चचेरे भाई को फोन कर घर में चोरों के घुसे होने की जानकारी दी।

विज्ञापन


इस पर उसके भाई ने जैसे ही बंद पड़े मकान का दरवाजा खोला तो चोर आवाज सुनकर भाग गए। चोरों ने चोरी से पहले अलॉर्म और सेंसर के तारों को तोड़ दिया। इससे पहले की पूरी वारदात फिर भी सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई। पुलिस अब इन दो युवकों की तलाश कर रही है। 

घटनाक्रम के अनुसार गांव कक्योर माजरा निवासी बूटा सिंह कई सालों से इंग्लैंड के बर्मिंघम में है। गत 24 जनवरी को वह अपने पिता कश्मीर सिंह व अपनी माता को भी इंग्लैंड ले गया। इसी बीच वे पीछे से अपने घर में ताला लगाकर चले गए। उनकी बेटी पटियाला में पढ़ती है। घर के पास ही उनके भाई महेंद्र सिंह का भी घर है।
विज्ञापन


बूटा सिंह ने अपने और अपनी माता-पिता के फोन से घर में लगे अलॉर्म, सेंसर व सीसीटीवी कैमरों को जोड़ रखा है। कश्मीर सिंह भारतीय समय के अनुसार 2:33 बजे अपने घर इंग्लैंड पहुंचा था। उसने उसी समय देखा कि उनके गांव कक्योर माजरा में स्थित घर में 11 बजकर 13 मिनट पर चोर घुसे थे।

जिन्होंने सेंसर, सीसीटीवी कैमरे और अलॉर्म के तार काट दिए लेकिन उससे पहले की वारदात कैमरे में कैद हो गई थी। कश्मीर सिंह ने तुरंत चार मार्च की रात उसी समय अपने भाई महेंद्र सिंह को फोन किया कि उनके घर में चोर घुसे हैं। रात को ही महेंद्र सिंह ने जैसे ही बंद पड़े मकान का दरवाजा खोला तो दो युवक उसे देखते ही भाग खड़े हुए।

बाद में जांच करने पर घर में चोरी हुई मिली। महेंद्र सिंह ने सीवन पुलिस को दी शिकायत देकर बताया कि दो युवक सीसीटीवी कैमरे में दिख रहे हैं। वे घर से सोने के आभूषण गानी, सेट, छाप, पैरों की पॉजेब सहित 93 हजार रुपये नकदी चोरी कर ले गए। बाद में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सहित अन्य तथ्य जुटाकर पुलिस को सूचित किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

एसएचओ मनफूल सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग के आधार पर चोरों को काबू किया जाएगा। पुलिस ने मकान मालिक के भाई महेंद्र सिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें