हरियाणा के कैथल के कलायत के गांव बालू की 29 वर्षीय बेटी कैप्टन पूनम ने ड्यूटी के दौरान जान गंवा दी। कैप्टन पूनम के पिता रामेश्वर फौजी भी पूर्व सैनिक हैं। कैप्टन पूनम का आठ फरवरी 2017 में भारतीय थल सेना में चयन हुआ था। कैप्टन पूनम अविवाहित थीं और वह दिल्ली के आर्मी अस्पताल में सेवाएं दे रही थीं।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी अनुसार पूनम रविवार को एक मरीज का इलाज कर रहीं थी, उस समय उसे दिल से संबंधित कोई परेशानी हुई। उसे तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन कुछ समय के बाद ही उसकी मौत हो गई।