फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महिला के गले से सोने की चेन छीनी

Fri, 12 Jul 2024 06:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव ग्योंग में महिला के गले से सोने की चेन बदमाश ने छीन ली। थाना सदर कैथल में दी गई शिकायत में गांव सतरोड़ खुर्द निवासी संजीव शर्मा ने शिकायत में बताया है कि नौ जुलाई को जब उसकी पत्नी गांव ग्योंग के निकट से गुजर रही थी तो अज्ञात बदमाश गले से चेन छीन कर फरार हो गया। एएसआई प्रवीण ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

पानी की मोटर चोरी के मामले में आरोपी काबू



कैथल। चीका स्थित एक होटल से पानी की मोटर चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार किया है। थाना चीका पुलिस के एचसी राममेहर की टीम ने जांच करते हुए संजय बस्ती चीका निवासी आरोपी साहिल को काबू कर लिया है। बलबेहड़ा निवासी कर्ण की शिकायत अनुसार नगरपालिका चीका के सामने स्थित उसके होटल से पांच जुलाई की रात मोटर चोरी की गई थी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें