gaandhee jayantee par jal jeevan vishay par dilaee shapath
- फोटो : Kaithal
महात्मा गांधी जयंती पर जिले के सभी खंडों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। प्रत्येक ग्राम सभा में जल संरक्षण का संदेश देते हुए गांव में जल जीवन मिशन के तहत पानी गुणवत्ता, रख-रखाव को बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शपथ भी दिलाई गई तथा ग्राम सभाओं में एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन में भी सुना गया।
डीसी प्रदीप दहिया ने बताया जिला में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न विभागों द्वारा अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। आजादी का अमृत महोत्सव तथा महात्मा गांधी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में जिले पूंडरी खंड में 25, ढांड में 27, कलायत में 29, सीवन में 43, गुहला में 66, कैथल में 62 तथा राजौंद में 24 जगहों पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को भी सुना गया। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा में जल जीवन मिशन पर चर्चा हुई तथा मिशन के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए जल के स्त्रोतों को जिम्मेदारी से बचाने तथा साफ-सफाई का संकल्प लिया गया।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में गांव कसौर में स्वच्छ भारत स्वच्छ हरियाणा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा कांगथली मंडल अध्यक्ष साहब सिंह सैर ने की। कार्यक्रम में राजपाल तंवर मुख्यातिथि रहे। साहब सिंह सैर ने कहा कि स्वच्छता मनुष्य के जीवन का अभिन्न अंग है। इस अवसर पर सोनू शर्मा सुल्तानिया, केशपाल राणा, कुलदीप राणा अगौन्द, संदीप शर्मा सुल्तानिया, गौरी प्रजापति, जसवंत मुल्तानी, रामपाल राणा, रोशन लाल प्रजापति, प्रद्युमन राणा, कृष्ण सरपंच भूना मौजूद रहे। संवाद