फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती पर स्वदेशी अपनाओ प्रदर्शनी का किया अवलोकन

विज्ञापन
Adopt Swadeshi Exhibition on Gandhi Jayanti - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
अंबाला रोड स्थित मिलन पैलेस में महात्मा गांधी जयंती पर स्वदेशी अपनाओ प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड ने शिरकत की और प्रदर्शन का अवलोकन किया। प्रदर्शनी का आयोजन भाजपा जिला सचिव रमनदीप कौर चहल व वीना सेठी ने किया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि महात्मा गांधी ने दुनिया को अहिंसा का रास्ता दिखाया और देश को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया था। उनके आदर्श व नीतियां आज भी समस्त देश का मार्गदर्शन करती है। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए उनकी नीतियों का अनुसरण कर जीवन में ग्रहण करना चाहिए। प्रदर्शनी में अपने घर से तैयार किए 10 वस्तुओं के स्टाल लगाए गए, जिनमें ऊनी वस्त्र, मेट, गेहूं की सैवियां, आचार, शामिल थे। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री सुरेश संधू, कृष्ण पिलनी, सुरेश क्योडक़, कंवलजीत कौर, सुमन थरेजा, शारदा राठौर, भीमसैन अग्रवाल, बलविंद्र जांगड़ा, सलीम सिरोही व अरूण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें