फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्ट्रेलिया का नकली वीजा लगवाकर की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक व्यक्ति के साथ चार लोगों ने आस्ट्रेलिया का नकली वीजा बनवाकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में संगरौली निवासी नानकचंद ने बताया कि भिवानी चौक रोहतक निवासी हेमंत व शिव नगर रोहतक निवासी मोहन और बंसत निवासी रोहतक ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। उसने हेमंत व मोहन को 4 लाख रुपये गत 8 मार्च 2021 को दिए थे। यह राशि उसने आस्ट्रेलिया का वीजा लगवाने के लिए दी थी। इसके बाद आरोपियों ने उसे नकली वीजा दे दिया। जिसे उसने दूतावास नई दिल्ली में जांच करवाया तो वह नकली पाया। उसने जब उक्त आरोपियों से अपनी राशि वापस मांगी तो आरोपियों ने उसे धमकी दी और अपना फोन भी बंद कर लिया। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जब नहीं सुनीं तो उसने गृहमंत्री अनिल विज को शिकायत दी। पुलिस ने अब इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव चंदाना में प्लाट खरीद फरोख्त में चार लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव चंदाना निवासी प्रेमचंद ने बताया कि गांव के ही अनिल कुमार से उसने एक प्लाट खरीदने का इकरारनामा किया था। जिसके लिए उसने 4 लाख 12 हजार 500 रुपये की राशि वसूली थी। जिसकी रसीद भी उसके पास है। इसके बाद भी उसने यह प्लाट किसी ओर को बेच दिया। ऐसा करके उसने उसके साथ धोखाधड़ी की है। इसीलिए उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें