फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का ताला तोड़कर चार लाख व 20 तोला सोना चोरी कर ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर की गोबिंद कॉलोनी से चोर दिनदहाड़े ट्रक चालक के घर का दरवाजा का ताला तोड़कर चार लाख रुपये व 20 तोला सोना चोरी कर ले गए। मकान मालिक अनिल कुमार ने बताया कि सात मई की दोपहर को 11 बजकर 10 मिनट पर उसकी पत्नी गीता उसके रिश्तेदार के घर गई थी। वह वहां पर सिलाई का काम करती है। इसके बाद 11 बजकर 45 मिनट पर उसकी बेटी स्कूल से आई। तो घर के गेट का मुख्य ताला टूटा हुआ था। वहीं कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। चोर उसके घर से चार लाख के करीब नकदी व 20 तोला सोना अलमारी से चोरी कर ले गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

112 नंबर गाड़ी मौके पर पहुंची। ट्रक चालक ने अपने किसी काम के लिए पैसे रखे हुए थे। चोरों ने मात्र 35 मिनट में ही वारदात को अंजाम दिया। वारदात के समय ट्रक चालक जहां अपने काम पर गया हुआ था। ट्रक चालक ने बताया कि शुक्रवार सुबह ही वह अपने ट्रक को लेकर काम पर चला गया। इस दौरान बच्चे भी अपने स्कूल में चले गए। घर पर उसकी पत्नी गीता थी। 11 बजकर 10 मिनट पर वह भी सिलाई मशीन सीखने के लिए चली गई। वहीं महिला थाना भी घटना स्थल से 100 मीटर दूरी पर है। सिविल लाइन थाना के एसएचओ सतीश कुमार ने बताया कि मकान मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें