फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला

विज्ञापन
found a corona infected patient - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
जिले में बुधवार को कोरोना का एक नया मामला सामने आया। अब तीन एक्टिव केस हो गए हैं।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि जिले में 11 हजार 243 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 894 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 96.9 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.2 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 3.07 प्रतिशत है। होम आइसोलेशन में रह रहे कुल 9511 व्यक्तियों में से 9509 ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने बताया जिला में सभी पीएचसी व सीएचसी केंद्रों पर कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई जा रही है। जिले के सभी वासियों से अपील है कि जिन व्यक्तियों ने अभी तक टीकाकरण नहीं करवाया है, वे स्वयं व अपने परिजनों का टीकाकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने बताया कि जिले मेें अब तक 7 लाख 88 हजार 321 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 6 लाख 697 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 1 लाख 87 हजार 624 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। बुधवार को 1237 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया, 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 892 व्यक्ति तथा 45 से 59 वर्ष आयु वर्ग के 195, 60 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के 150 व्यक्ति शामिल हैं। अब स्टॉक के तौर पर कोरोना रोधी वैक्सीन कोविशील्ड 64430 तथा कोवॉक्सीन 12710 उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें