फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारे में गोली चलाकर हत्या और कातिलाना हमला करने के पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
Five accused arrested for shooting murder and murderous attack in Gurudwara - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
नीम साहिब गुरुद्वारा परिसर में कारसेवा के प्रधान पद को लेकर हुए हत्याकांड में थाना शहर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से वारदात में उपयोग दो लाइसेंसी रिवाल्वर और एक 315 बोर राइफल बरामद हुई है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि अजमेर निवासी दुड़ाना जिला जींद की शिकायत पर थाना शहर में दर्ज मामले के अनुसार गुरुद्वारा नीम साहिब में बाबा गोपाल सिंह जत्थेदार थे, जिनका स्वर्गवास होने पर उनका ड्राइवर कुलबीर सिंह उर्फ बिट्टू निवासी शिला खेड़ा गुरुद्वारा की कारसेवा की कमान अपने हाथ में लेना चाहता था। इसको लेकर उन्होंने पहले योजना बनाई। इसके बाद 8 सितंबर को कुलबीर अपने 15-20 साथियों के साथ गाडी़ में सवार होकर गुरुद्वारा में पहुंचा। सभी के पास विभिन्न हथियार थे। इसके बाद इन सभी आरोपियों ने गुरुद्वारा में मौजूद संगत पर गोलियां व तलवार चलाकर हमला किया। इस झगड़े में चली गोलियां व तलवार के कारण कई व्यक्ति घायल हो गए, जबकि गोली लगने से जोगा सिंह निवासी दुड़ाना की मौत हो गई। एसपी ने बताया की थाना शहर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए वारदात में शामिल आरोपी कुलबीर, साहब सिंह, गुरजीत सिंह निवासी सिल्ला खेड़ा और आरोपी साहब सिंह व कमल कुशल निवासी डेरा गदला को गिरफ्तार किया है। आरोपी कमल के कब्जे से वारदात में उपयोग 32 बोर की लाइसेंसी रिवाल्वर व आरोपी गुरजीत के कब्जे से एक 32 बोर रिवाल्वर और 315 बोर की एक राइफल बरामद हुई। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 29 जिंदा कारतूस भी मिले हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
उधर, पुलिस ने मौके से 12 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया था। इन सभी की गिरफ्तारी के सवाल पर डीएसपी विवेक चौधरी ने कहा कि जिन लोगों की वारदात में भागीदारी सुनिश्चित हो गई है, उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। शेष हिरासत में लिए गए लोगों की जांच जारी है कि उनकी वारदात में भूमिका है या नहीं। इनमें से जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शेष को रिहा कर दिया जाएगा। फिलहाल इस संबंध में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें