फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों का अंतिम पूर्वाभ्यास

विज्ञापन
Final rehearsal of programs to be held on Independence Day - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास पुलिस लाइन मैदान में किया गया। डीसी प्रदीप दहिया ने फुल ड्रेस रिहर्सल में राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अंतिम पूर्वाभ्यास में डीसी प्रदीप दहिया ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण करने के बाद परेड में शामिल सभी टुकड़ियों की सलामी ली। कार्यक्रम में परेड कमांडर डीएसपी अभिमन्यु गोयत के कुशल नेतृत्व में 10 टुकड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट किया। मार्च पास्ट में जिला पुलिस पुरुष की दो टुकड़ी, महिला पुलिस, आरकेएसडी कॉलेज की एनसीसी डिविजन ब्वायज और गर्ल्स विंग, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की गल्र्ज गाइड टुकड़ी, स्पेशल पुलिस कैडेट, ओपन स्काउट ब्वाय विंग व प्रजातंत्र प्रहरी ने भाग लेकर सलामी मंच के आगे से शानदार पास्ट किया। इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम आईजी कॉलेज का समूह गान, आरकेएसडी कॉलेज का समूह नृत्य, ओएसडीएवी स्कूल की कोरियोग्राफी, आरकेएसडी कॉलेज की हरियाणवी चौपाल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का ग्रुप डांस, सुपा3व जैन पब्लिक स्कूल का हरियाणा ग्रुप डांस के अलावा योगा की प्रस्तुति रही।
डीसी प्रदीप दहिया ने अंतिम पूर्वाभ्यास के दौरान अधिकारियों व प्रतिभागियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को मुख्यातिथि के रूप में करनाल मंडल के आयुक्त संजीव वर्मा शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में मंच संचालन डीआईपीआरओ सोनिया ने किया।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह, एडीसी सतबीर सिंह कुंडू, एसडीएम संजय कुमार, सीटीएम अमित कुमार, डीएसपी रविंद्र सांगवान, कार्यकारी अभियंता कर्णवीर सिंह, डीईओ अनिल शर्मा, डीआईओ दीपक खुराना, जिला बाल कल्याण अधिकारी बलबीर चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें