फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर चावल से भरा ट्रक पलटा

विज्ञापन
chaaval se bhara trak palata - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल मार्ग स्थित गांव नरवल के पास ट्रक चालक को नींद की झपकी आने से चावलों से भरा ट्रक पलटा। चावल सडक़ के साथ साथ खदानों में बिखर गए। यह हादसा शुक्रवार सुबह चार बजे हुआ। गनीमत रही कि हादसे में जान की हानि नहीं हुई। चालक राजू व परिचालक राहुल ने बताया कि वे ट्रक में दिल्ली से चावल भरकर कैथल के लिए जा रहे थे कि जैसे ही वे राजौंद व गांव नरवल के बीच पहुंचे तो चालक को नींद की झपकी आ गई। इसके बाद ट्रक असंतुलित होकर खदानों में पलट गया। इससे सडक़ पर गिरने से चावल दूर-दूर तक बिखर गए।ट्रक में सवार चालक सहित अन्य लोगों ने कूदकर जान बचाई। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई जिसे उपचार के लिए सीएचसी राजौंद में ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें