फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या में पांचवां आरोपी काबू, दो दिन के रिमांड पर लिया

विज्ञापन
32-कैथल। हत्या करने वाला आरोपी - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। देवीगढ़ चौक झगड़े में हुई हत्या के मामले में पांचवें आरोपी को पुलिस ने काबू किया है। बरामदगी व व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी का न्यायालय से दो दिन पुलिस रिमांड हासिल किया है। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि 14 जनवरी की शाम को देवीगढ़ चौक पर हुई मारपीट में लगी चोटों के कारण हुई हत्या मामले में जींद के कालवन निवासी आरोपी संदीप को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि देवीगढ़ रोड कैथल निवासी अजयदीप की शिकायत पर थाना सिविल लाइन में दर्ज मामले के अनुसार 14 जनवरी की शाम के समय वह शक्ति नगर निवासी राहुल के साथ देवीगढ़ चौक पर स्थित शराब ठेके के नजदीक अपनी गाड़ी में बैठे थे। उसी समय वहां पर भगत सिंह कॉलोनी निवासी अमित भैया, शुगर मिल कॉलोनी निवासी टिंकू, बलबेहड़ा निवासी विजय, सीवन गेट निवासी काला कटारिया, राजनगर निवासी अमित, जाखौली निवासी सिल्ली व सात आठ अन्य व्यक्ति अपने हाथ में गंड़ासी, डंडे व चाकू लेकर आए। आते ही उन्होंने उन पर हमला करके घायल कर दिया और उसकी सोने की चेन ले गए।
शिकायतकर्ता को गंभीर चोटें होने के कारण पीजीआई चंडीगढ़ दाखिल करवाया गया था। वहां इलाज के दौरान शिकायतकर्ता अजयदीप उर्फ सोनू की लड़ाई-झगड़े में लगी चोटों के कारण मृत्यु हो गई थी। एसपी ने बताया कि पुलिस ने हत्या की धारा समेत अन्य धाराएं जोड़कर मामले की जांच की थी। मामले में पहले ही आरोपी संजय, जितेंद्र, टिकूं व अजय उर्फ विजय को गिरफ्तार किया जा चुका है। व्यापक पूछताछ व वारदात में प्रयुक्त चाकू, मोटरसाइकिल की बरामदगी के लिए आरोपी संदीप को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें