कैथल। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम के साथ बड़ी देवी मंदिर के पास आइसक्रीम की फैक्टरी में छापा मारा। लाइसेंस व अन्य दस्तावेज पूरे पाए गए। हालांकि टीम ने खाद्य पदार्थों के चार सैंपल लिए, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया। इनमें से दो आइसक्रीम के, एक उत्पादों में प्रयोग किए जा रहे रिफाइंड और एक सैंपल दूध पाउडर का लिया गया। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे टीम फैक्टरी पहुंची और दो बजे तक रही। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। संवाद