फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों की गौरव-गाथा के लिए लगाई प्रदर्शनी

विज्ञापन
03-कैथल। पुलिस लाइन में प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए डीएसपी व अन्य। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। शहीदों के बलिदान की गाथा के लिए चलाई मुहिम के तहत शुक्रवार को पुलिस लाइन कैथल में एक फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें पुलिस कर्मचारियों-अधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में ड्यूटी के दौरान शहीद पुलिस कर्मियों के संबंध में जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि डीएसपी कैथल रविंद्र सांगवान की अगुवाई में जिला पुलिस कल्याण शाखा प्रभारी इंस्पेक्टर ललित मोहन की टीम की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई। उन्होंने बताया कि 31 मार्च 1989 को डीएसपी राव रणबीर सिंह की गाड़ी पर अंबाला में उग्रवादियों की ओर से घात लगाकर हमला किया गया था। इस दौरान उग्रवादियों से मुकाबला करते हुए डीएसपी की गाड़ी के चालक सिपाही रामसिंह निवासी जाजनपुर कर्तव्य पालन की बेदी पर वीरगति को प्राप्त हो गए थे।
एक अन्य मामले में शहीद हुए सिपाही कृपाल सिंह निवासी हरिगढ़ किंगन गार्द पिंजौर जिला पंचकूला में तैनात थे। 26 जनवरी 1992 को उग्रवादियों ने गार्द का असलहा छीनने के प्रयास में गार्द पर हमला कर दिया, जिसमें उग्रवादियों से लड़ते हुए सिपाही कृपाल सिंह कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान देते हुए वीरगति को प्राप्त कर गए। एसपी ने बताया कि शहीद सिपाही गुलजार सिंह निवासी हाबड़ी 27 अक्तूबर 1992 को गुहला थाना अंतर्गत क्षेत्र में उग्रवादियों के साथ अदम्य साहस व बहादुरी के साथ मुकाबला करते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा, एकता व अखंडता कायम रखने के लिए कर्तव्यपालना दौरान शहीद हो गए।
विज्ञापन

इसके अलावा नानक पुरी कालोनी खुराना रोड कैथल निवासी ईएचसी विजय कुमार जिला कुरुक्षेत्र में ड्यूटी दौरान कोरोना महामारी से ग्रस्त होने कारण 13 अगस्त 2020 को शहीद हो गए। एसपीओ दलबीर सिंह निवासी रजनी कॉलोनी कैथल 5 जून 2021 को अपनी ड्यूटी दौरान कोरोना महामारी से ग्रस्त होने कारण शहीद हो गए। प्रदर्शनी में इन शहीदों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें