फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों से जिले की सडक़ें हो रही है लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हादसों की रोकथाम के लिए न सिर्फ सड़क सुरक्षा नीति बनाई गई है, बल्कि पुलिस की ओर से लगातार जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं, लेकिन सड़कों पर प्रतिदिन नीति और अभियान दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि लोगों की दुर्घटनाओं में जान जा रही है। स्थिति यह है कि जिले में पिछले साढ़े तीन माह में 97 लोगों की हादसों में मौत हो चुकी है, जबकि 250 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान, सड़क सुरक्षा नीति के बावजूद जिले में हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। कारण कि यातायात नियमों और नीति की अनदेखी की जा रही है। ऐसे में हादसों में लगातार हो रही मौतों के लिए कहीं न कहीं हम स्वयं जिम्मेदार हैं। पुलिस के आंकड़ों के अनुसार हादसों का शिकार होने वालों में ज्यादातर युवा हैं। मृतक व घायल 18 से 40 वर्ष के बीच के हैं। ऐसे में युवाओं को विशेष तौर पर यातायात के बारे में जागरूक होना होगा और नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। तभी हादसों पर अंकुश लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें