फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी मेरिट सूची के बाद भी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में आधी सीटें खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए दूसरी सूची के तहत फीस जमा करवाने का समय समाप्त हो चुका है। अभी तक संस्थानों में 50 प्रतिशत सीटें खाली पड़ी हैं। आधी से भी कम सीटों पर अभी तक दाखिले हो पाए हैं। हालांकि पिछले साल कोविड-19 के कारण आईटीआई में सीटें खाली रह गई थी, लेकिन जो हालात अब तक दाखिले के चल रहे हैं, उससे संभावना जताई जा रही है कि आईटीआई में करीब 20 से 30 प्रतिशत सीट खाली रहेंगी। विभाग द्वारा अब तक ऑनलाइन दाखिले के तहत दो काउंसलिंग की हैं। इन काउंसलिंग में विभाग द्वारा करीब 80 प्रतिशत तक सीट जारी की गई, लेकिन दाखिला 50 प्रतिशत को भी पार नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

2 नवंबर को जारी होगी तीसरी सूची -
आईटीआई के जिला नोडल अधिकारी सतीश मच्छाल ने बताया कि तीसरी सूची के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन में की जाने वाली फेरदबल का समय शनिवार को समाप्त हो गया। अब सूची 2 नवंबर को जारी की जाएगी। संस्थानों में इससे संबंधित तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें